Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर रिकॉर्ड 38 विशेष ट्रेनें:वाराणसी मंडल से 300 फेरों में चलेंगी, बलिया से आनंद विहार भी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, होली पर्व के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा देश के प्रमुख नगरों के लिए कुल 76 होली विशेष ट्रेनें 416 फेरों में संचालित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिए 30 होली विशेष ट्रेनें 152 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, वाराणसी मंडल के स्टेशनों से/होकर कुल 38 होली विशेष ट्रेनें 300 फेरों में चलेंगी। इन विशेष ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इनमें बलिया से आनंद विहार टर्मिनल (08 फेरे), बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (08 फेरे), मुंबई सेंट्रल (08 फेरे), छपरा से आनंद विहार (14 फेरे), मऊ से अंबाला (08 फेरे) और गाजीपुर सिटी से पुणे (08 फेरे) प्रमुख हैं। यात्री ट्रेनों से संबंधित सभी जानकारी रेलवन ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मंडल स्तर पर एक वॉर रूम स्थापित किया गया है। ट्रेनों और रेल परिसरों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरपीएफ की टास्क टीम का गठन किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य कर्मियों द्वारा समन्वय बनाकर भीड़ नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर आरपीएफ की महिला बल कर्मियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे परिसर में रेलवे सुरक्षा बल की विशेष आसूचना शाखा और अपराध आसूचना शाखा के कर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण ट्रेनों और सामान्य श्रेणी के कोचों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है, साथ ही डॉग स्क्वायड की तैनाती भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में होली के दौरान किन्नरों पर फेंके पत्थर:8 घायल, गैर समुदाय के लोगों पर हमले का आरोप, थाने का घेराव
    Next Article
    वाराणसी में मेडिकल-एक्यूपमेंट के नाम पर 23.94 लाख की धोखाधड़ी:हेल्थ सर्विसेज कंपनी ने फरीदाबाद से मंगाए थे सिटी स्कैन पाइप, पैसे लेकर फोन ऑफ किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment