Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में होली के दौरान किन्नरों पर फेंके पत्थर:8 घायल, गैर समुदाय के लोगों पर हमले का आरोप, थाने का घेराव

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में होली समारोह के दौरान किन्नर समाज और गैर समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया। सब्जी मंडी के पास हुए इस हमले में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना कस्बा सब्जी मंडी के पास किन्नर समुदाय के आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान हुई। किन्नर समाज के लोग डीजे की धुन पर जश्न मना रहे थे, जिसमें उनके समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ कुछ पड़ोसी और गैर समुदाय के मित्र भी शामिल थे। विवाद तब शुरू हुआ जब गैर समुदाय के कुछ लोगों ने किन्नर समाज के ड्राइवर और अन्य मित्रों को मुस्लिम होने के बावजूद होली खेलने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। गैर समुदाय के लोगों ने किन्नर समाज और उनके साथियों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राम सजीवन (32), शीतला (45), मोनू (18), संतोष (40), राम सुमिरन (26), दुर्गेश (24) और कुलदीप (32) सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, मोनू और संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही मामले में घायल हिंदू पक्ष के लोगों के परिजनों एवं अन्य हिंदुओं के द्वारा हजारों की संख्या में पहुंचकर थाने का घेराव कर तत्काल दोषियों पर कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जाने लगी। देखते ही देखते थाने में हजारो लोगों का जमावड़ा उमड़ने लगा और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करने लगे। लोगों का जमावड़ा बढ़ता देख बछरावां पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे, मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार एवं उपजिलाधिकारी महाराजगंज गौतम सिंह ने मोर्चा सभालते हुए हिंदू पक्ष को समझाने का कार्य प्रारंभ किया, लेकिन मामला बढ़ता देख आसपास के थाने (गुरबक्शगंज, हरचंदपुर, शिवगढ़ और महाराजगंज) का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। लेकिन हिंदू पक्ष के आक्रोश को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी करने का आश्वासन हिंदू पक्ष को दिया। लेकिन फिर भी हिंदू पक्ष मानने को तैयार नहीं है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत किन्नर समुदाय के कुछ लोग आपस में होली खेल रहे थे और वह अपना जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनके जश्न में कुछ गैर समुदाय के उनके मित्र एवं उनका ड्राइवर भी शामिल था। जिनको गैर समुदाय की लोगों के द्वारा होली खेलने के लिए मना किया गया। जिस पर वाद विवाद बढ़ गया और घटना में मारपीट हुई है। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त मामले में घायल एवं पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, किसी भी प्रकार कोई कानून उल्लंघन की समस्या नहीं है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हिंदू पक्ष एवं अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय थाने के प्रांगण में दोषियों के ऊपर कार्यवाही एवं उनकी गिरफ्तारी की अपनी मांग को लेकर अडे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रात हो रही अधिक गर्म:मार्च में ही वार्म नाइट जैसे हालात, तालकटोरा की एयर क्वालिटी खराब
    Next Article
    होली पर रिकॉर्ड 38 विशेष ट्रेनें:वाराणसी मंडल से 300 फेरों में चलेंगी, बलिया से आनंद विहार भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment