Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 446 स्थानों पर जली होलिका:चंद्रग्रहण के चलते कल खेली जाएगी होली

    1 hour ago

    1

    0

    धर्मनगरी अयोध्या में सोमवार रात श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। नगर क्षेत्रों में करीब 400 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका जलाई गई। चौक, रिकाबगंज, साहबगंज, देवकाली, बेनीगंज, समेत अयोध्या धाम और अयोध्या शहर के प्रमुख मोहल्लों में देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। वहीं चंद्र ग्रहण के बाद मंगलवार रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। जिले में करीब 2300 स्थानों पर होलिका दहन हो रहा है। होलिका दहन से पहले महिलाओं और बच्चों ने परंपरागत तरीके से पूजा की, गेंहूं की बालियां और उपले अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस टीम पूरे समय मुस्तैद रही। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बार चंद्रग्रहण के कारण रंगों का त्योहार मंगलवार को नहीं खेला जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण की अवधि में रंग खेलना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए बुधवार को धूमधाम से होली खेली जाएगी। बाजारों में पहले से ही गुलाल, पिचकारी और रंगों की खरीदारी चरम पर रही। युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के बीच अयोध्या में होलिका दहन का पर्व आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, अब शहर रंगों की होली के लिए तैयार है। सीओ सिटी श्री यश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र 197 और थाना कैंट क्षेत्र में 97 स्थानों पर होलिका जलाई गई। कुछ होलिका मंगलवार रात्रि में भी जलाई जाएंगी। अयोध्या सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि राम जन्मभूमि, अयोध्या कोतवाली और पुराकलंदर थाना क्षेत्र में करीब 167 होलिका सोमवार रात्रि को जलाई गई है। मंगलवार रात्रि थाना राम जन्मभूमि 12, कोतवाली क्षेत्र में 102 और थाना पुराकलंदर क्षेत्र में 135 होलिका का दहन किया जाएगा। होली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के मुताबिक होली और रमजान के पर्व को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती क्षेत्रों में की गई है। सभी थाना क्षेत्रों में रूट मार्च निकलकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विन्ध्याचल मंदिर में नायब तहसीलदार से मारपीट:शिकायत से दो दिन बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
    Next Article
    होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:दुर्घटनाओं, एलर्जी से निपटने को "फेस्टिवल इमरजेंसी प्लान "के तहत विशेष संसाधन तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment