Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले सब्जियों के दाम दोगुने हुए:लोकी 40, नींबू 160 रुपये किलो; रसोई का बजट बिगड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व नजदीक आने के साथ ही सब्जी बाजार में महंगाई का असर दिखना शुरू हो गया है। रोजमर्रा की सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने से आम लोगों का रसोई बजट बिगड़ गया है। बीते सप्ताह तक 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लोकी अब 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह मटर का भाव भी लगभग दोगुना होकर 35-40 रुपये प्रति किलो हो गया है। नींबू के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जो बाजार में 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। एक गोभी का फूल 60 रुपये में मिल रहा है। टमाटर, भिंडी, शिमला मिर्च और अन्य हरी सब्जियों के दामों में भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, होली के कारण सब्जियों की मांग बढ़ गई है, जबकि आवक में कमी आई है। बाहर से आने वाली सब्जियों का परिवहन खर्च भी बढ़ा है, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। गृहिणियों का कहना है कि त्योहार के समय जब पकवान और मेहमानों का दौर बढ़ता है, ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ना चिंता का विषय है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। फिलहाल, होली की तैयारियों के बीच बाजार में महंगाई की मार साफ नजर आ रही है और आमजन को तत्काल राहत मिलती नहीं दिख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने 5 वर्षीय बच्ची को यमुना में फेंका:बांदा में 36 घंटे बाद भी मासूम का पता नहीं, तलाश जारी
    Next Article
    उन्नाव शिया जामा मस्जिद में आयतुल्ला ख़ामनाई को श्रद्धांजलि:समुदाय ने शोक सभा आयोजित कर व्यक्त की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment