Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने 5 वर्षीय बच्ची को यमुना में फेंका:बांदा में 36 घंटे बाद भी मासूम का पता नहीं, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा के मरका थाना क्षेत्र में एक मां द्वारा अपनी पांच वर्षीय बच्ची को यमुना नदी में फेंके जाने की घटना के 36 घंटे बाद भी मासूम का कोई पता नहीं चल सका है। यह घटना मरका-असोथर पुल पर हुई थी। रविवार सुबह से एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय टीम और स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन किलोमीटर तक नदी में जाल और कांटा डालकर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया है। नदी की तेज धारा के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस के अनुसार, उसरा गांव निवासी 25 वर्षीय रुबीना बीते पांच वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार दोपहर उसका अपनी मां से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी पांच वर्षीय बेटी पिंकी को बाल कटवाने का बहाना बनाकर घर से निकली। रुबीना मरका-असोथर पुल पर पहुंची और आरोप है कि उसने अपनी बच्ची को नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान महिला ने राहगीरों के फोन से अपनी मां को आत्महत्या करने की बात बताई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और तत्काल गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू कराई। मरका थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि बच्ची के पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्ची की बरामदगी तक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। नदी के किनारे-किनारे भी निगरानी बढ़ाई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में इमाम ख़ामेनई की शहादत पर प्रदर्शन:मुस्लिम समाज ने अमेरिका-इज़राइल के खिलाफ की नारेबाज़ी
    Next Article
    होली से पहले सब्जियों के दाम दोगुने हुए:लोकी 40, नींबू 160 रुपये किलो; रसोई का बजट बिगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment