Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली स्पेशल ट्रेन 1 से 11 मार्च तक चलेगी:प्रयागराज-अयोध्या कैंट के बीच होगा संचालन, बस्ती के यात्रियों को मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज रामबाग और अयोध्या कैंट के बीच एक विशेष होली ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 05140/05139) गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी। इसका संचालन 1 मार्च से 11 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा, जिससे बस्ती सहित मार्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 05140 प्रयागराज रामबाग-अयोध्या कैंट होली स्पेशल ट्रेन 1 से 10 मार्च तक प्रतिदिन शाम 18:05 बजे प्रयागराज रामबाग से रवाना होगी। यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औंड़िहार, दुल्लहपुर, मऊ, बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर और खलीलाबाद स्टेशनों से होते हुए तड़के 03:12 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके उपरांत यह बभनान, मनकापुर, कटरा और अयोध्या धाम जंक्शन से गुजरकर प्रातः 05:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05139 अयोध्या कैंट-प्रयागराज रामबाग होली स्पेशल 2 से 11 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 08:35 बजे अयोध्या कैंट से चलेगी। यह ट्रेन 10:35 बजे बस्ती पहुंचेगी और आगे गोरखपुर, देवरिया, मऊ तथा वाराणसी होते हुए शाम 19:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एलएसएलआरडी कोच, 5 साधारण द्वितीय श्रेणी कोच, 5 शयनयान श्रेणी कोच, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में ई-रिक्शा पलटा:चालक गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती; इलाज जारी
    Next Article
    जालौन जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण:होली के लिए कैदियों द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल को देखा, बैरक में जाकर कैदियों से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment