Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रभारी मंत्री की बैठक:डीएम-JCP और नगर आयुक्त को दिए निर्देश, समन्वय बनाकर काम करें

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी विशाख जी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर (JCP) बबलू कुमार और नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ समन्वय बैठक की। ट्रैफिक, सफाई व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि त्योहार के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएं। प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश बैठक में होलिका दहन स्थलों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष प्रबंधन पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लखनऊ में होली व्यापक स्तर पर मनाई जाती है, ऐसे में प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी करनी होगी। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे, इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग की जाए। ट्रैफिक प्लान और सफाई पर सख्ती बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। होली के दिन और उससे पहले बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया। पार्किंग स्थलों की पहचान और जाम से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि होलिका दहन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। रंग और पानी के कारण सड़कों पर फिसलन की स्थिति न बने, इसके लिए अगले दिन त्वरित सफाई सुनिश्चित की जाए। कूड़ा उठान, जल निकासी और पेयजल आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। समय पर पूरे हों विकास कार्य प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के बीच भी विकास कार्यों की रफ्तार धीमी नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि चल रही परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों, नालों और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति बेहतर होना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। त्योहार के समय आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। होली पर दिया सौहार्द का संदेश प्रभारी मंत्री ने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से दूर रहें। प्रशासन अलर्ट मोड में बैठक के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया है। पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम की सक्रियता, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और फायर ब्रिगेड की तैयारी की भी समीक्षा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में त्योहारों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:शराब तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान, असमाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर
    Next Article
    दुबई में हालत खराब, एयरपोर्ट भी बंद:नोएडा से गए कारोबारी ने बताया आंखों देखा हाल, बोले- ब्लास्ट की आवाज से घर से शीशे हिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment