Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में त्योहारों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:शराब तस्करी रोकने को लेकर विशेष अभियान, असमाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जिससे जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रख रही है। संभ्रांत व्यक्तियों से लगातार बातचीत कर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। पैदल गश्त के साथ-साथ शराब तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर चौकियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील गांवों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारी चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। जनपद में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शारदा माइनर कटी, गेहूं-सरसों की फसलें डूबीं:मानक विहीन खनन से नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
    Next Article
    होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रभारी मंत्री की बैठक:डीएम-JCP और नगर आयुक्त को दिए निर्देश, समन्वय बनाकर काम करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment