Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होलिका दहन के चलते शहर में रूट डायवर्जन लागू:आज रात 2 बजे तक रहेगा प्रभावी; भारी वाहनों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में होलिका दहन पर रूट डायवर्जन रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत प्लान तैयार किया गया है जो 2 मार्च यानि सोमवार रात 10 बजे से 2 बजे तक प्रभावी रहेगा। डायवर्जन को देखते हुए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई हैं। सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों को अलग अलग रूट का जिम्मा सौंपा गया है। पहले जानिए क्यों हुआ रूट डायवर्जन प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि होलिका दहन के अवसर पर शहर से लेकर देहात तक जगह जगह होलिका सजाई जाती है। निर्धारित मुहूर्त पर होलिका दहन होता है। तब तक क्षेत्र के लोग होलिका पूजन व अन्य कार्यों को संपन्न कराते हैं। रात में दहन के वक्त भीड़ जुटती है। कोई हादसा ना हो इसको ध्यान में रखकर यह रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। रूट डायवर्जन की यह रहेगी व्यवस्था : इसका रखे विशेष ख्याल एल ब्लॉक तिराहे से हापुड अडडा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक एवं बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूर्णतयः प्रतिन्धित रहेगे। एसपी ट्रैफिक की जनता से अपील एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने जनता से अपील की है कि वह शराब पीकर वाहन ना दौड़ाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। रॉन्ग साइड वाहन ना चलाएं। यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर कंट्रोल रूम नंबर यातायात कंट्रोल रूम नंबर 9454404000 पर सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजरायली युद्ध असर, वाराणसी में सात-दिन के शोक का एलान:इमाम ए जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने किया एलान, आज सदर इमामबाड़े में होगा बड़ा एहतेजाज
    Next Article
    होली पर त्रिशूल और डमरू वाली पिचकारी की डिमांड:बरेली में दुकानों पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, राम बारात में होगी इस्तेमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment