Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर बनाया तिरंगा:राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी, काशी में 100 विमानों का एयर शो

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में आज एयर शो का पहला दिन है। गुरुवार सुबह 11.50 बजे नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई। इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। कुल 100 विमान शामिल होंगे। जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी। तीन Mi-17 V-5 हेलिकॉप्टर ‘V’ आकार में राष्ट्रीय ध्वज और वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ेंगे। एयर शो में हेलिकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश की जाएगी। लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल हैं। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचें हैं। नमो घाट VVIP के लिए रिजर्व है। काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। यह तीन दिन 22, 23 और 25 अक्टूबर को होगा। करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉडल श्रद्धा दुबे ने थाने में मुंह छिपाकर हाथ उठाए:मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी होगी, लखनऊ पुलिस 3 घंटे से कर रही पूछताछ
    Next Article
    जेल में बंद आजम से आज अखिलेश करेंगे मुलाकात:13 महीने में यह दूसरी मुलाकात; कहा था-आजम सपा के दरख्त हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment