Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉडल श्रद्धा दुबे ने थाने में मुंह छिपाकर हाथ उठाए:मेडिकल के बाद कोर्ट में पेशी होगी, लखनऊ पुलिस 3 घंटे से कर रही पूछताछ

    6 hours ago

    1

    0

    मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी STF नागपुर से लखनऊ ले आई है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची तो वह अपना मुंह छिपाते दिखी। हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई। श्रद्धा को फिलहाल थाने में बैठाया गया है। पिछले 3 घंटे से पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा पुलिस के कई सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं। थोड़ी देर में पुलिस उसे मेडिकल के लिए ले जाएगी। फिर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस कोर्ट से तीनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। बुधवार शाम 7 बजे तीनों को लेकर STF कार से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। करीब 15 घंटे के सफर के बाद तीनों लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज में जहाज पर हमला, 21 भारतीय सवार थे:तेल टैंकर में आग लगी; अक्टूबर में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर 5 हमले हुए
    Next Article
    हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर बनाया तिरंगा:राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी, काशी में 100 विमानों का एयर शो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment