Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक को कार से 80 मीटर घसीटा:रंगदारी देने से मना करने पर लूट का प्रयास, मरणासन्न कर फेंका, CCTV

    1 hour ago

    1

    0

    गुजैनी थानाक्षेत्र में रंगदारी देने से मना करने पर दंबग ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट कर लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर कर्मचारी बाहर आए तो दबंग अपनी कार की खिड़की में फंसाकर रेस्टोरेंट संचालक को करीब 80 मीटर तक घसीटते ले गए। लोगों के पीछा कर करने पर आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को मरणासन्न हालत में छोड़ कर फरार हो गए। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी सामने आया, जिसमें आरोपी कार से घसीटता हुआ दिख रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गुजैनी पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बुधवार देर रात रामगोपाल चौराहे पर हुई वारदात बर्रा–8 निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि रामगोपाल चौराहे पर उनका सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। बुधवार देर रात बेटा आदर्श कुमार रात करीब 12:15 बजे रेस्टोरेंट बंद कर बाहर खड़ा हुआ था। तभी मूलरूप से हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह व हाल पता जरौली फेस–2 निवासी यशू कुमार अपनी एसयूवी कार (UP 78 HZ 0571) से रेस्टोरेंट के बाहर आया और बोला कि– होली में ज्यादा कमाई की है, पैसे निकालो। बेटे आदर्श ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा, इसके बाद आरोपी ने जेब में रखा कैश निकालने का का प्रयास किया। शोर मचाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी बेटे आदर्श का कॉलर पकड़ कर कार से करीब 80 मीटर दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी सोने की चेन टूट गई। कर्मचारी व इलाकाई लोगों ने कार का पीछा किया तो आरोपी आदर्श को लहुलूहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने गुजैनी पुलिस को जानकारी देकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल में नाटक के माध्यम से जागरूक किए मरीज:ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के तहत नेत्र रोग विभाग में बताए बीमारी से बचाव के तरीके
    Next Article
    शादी की रस्मों के बीच जीजा ने की चोरी:जयमाल की रस्में चल रही थीं, लॉकर तोड़कर लाखों कैश ले गए; FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment