Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में अगले तीन दिन साफ रहेगा मौसम:तापमान में आएगा उछाल, ऊना का पारा 38॰C पहुंचा, 25 अप्रैल को फिर बारिश

    17 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहा। इससे मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। ऊना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान करेगी और धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे वहां भी गर्मी का असर बढ़ेगा। इसी तरह, अधिक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना होगा और सुबह-शाम ठंड से राहत मिलेगी। ऊंचे क्षेत्रों में बीते सप्ताह बारिश-बर्फबारी के कारण लाहौल स्पीति के कई भागों का न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदू के आसपास है। अगले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में भी हल्का उछाल आएगा। 12 शहरों में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया। राज्य के 12 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ऊना का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा के साथ 38.4 डिग्री पहुंच गया है। 25-26 अप्रैल को बारिश के आसार हालांकि, यह गर्मी ज्यादा दिन नहीं रहेगी। IMD के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25 और 26 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं। खासकर 26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बेशक, मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है, लेकिन राज्य के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 25.6 डिग्री, मनाली का 25.4 डिग्री, नारकंडा 19 और कुफरी 20 डिग्री सेल्सियस है। इन इन पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में फूड पॅाइजनिंग से 200 लोग बीमार:59 को अस्पताल में भर्ती, शादी में आम का जूस पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी
    Next Article
    लॉरेंस ऑफ पंजाब डॉक्यूमेंट्री पर विवाद:पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कंपनी को नोटिस भेजा; कहा-निर्दोष लोगों को मारा जो भुलाए नहीं जा सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment