Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में बेंगलुरु के 8 टूरिस्ट की मौत:पोस्टमार्टम को भेजे शव, डलहौजी घूमने आए थे दो परिवार हुए हादसे का शिकार

    15 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के चंबा के 'बैरागढ़-साच पास-किलाड़' मार्ग पर शुक्रवार रात एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें बेंगलुरु से आए टूरिस्ट सवार थे। इनकी गाड़ी सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी। पुलिस के अनुसार- बेंगलुरु से आए टूरिस्टों के चंबा के डलहौजी से शुक्रवार को एक टैक्सी (मारुति आर्टिका कार) बुक करवाई। इसके बाद पर्यटक दोपहर 12 बजे के करीब साच पास जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का आनंद लेने निकल पड़े। साच पास के कालाबन क्षेत्र में इनकी गाड़ी नंबर HP01C-2133 तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ड्राइवर विश्वास सल्होता पुत्र थोमस निवासी मोहल्ला ज्वाला बनीखेत चंबा, अरविंद चंद्राकर निवासी कडुगोड़ी बेंगलुरु, प्राची पत्नी अरविंद, दर्श पुत्र अरविंद, अकशद पुत्र अरविंद, पीजी कार्तिघायन निवासी व्हाइट फील्ड, कर्नाटक, मनीमाला पत्नी पी.जी. कार्तिघायन तथा नंदन पुत्र पी.जी. कार्तिघायन के रूप में हुई है। जीपीएस लोकेशन से गाड़ी ट्रेस हादसे के बाद काफी समय बीतने पर भी जब टैक्सी डलहौजी वापस नहीं लौटी तो गाड़ी के मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई। चिंतित मालिक ने गाड़ी की जीपीएस लोकेशन चेक की। जीपीएस के अनुसार- वाहन कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रहा था। इसमें किसी भी प्रकार की कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई। शनिवार दोपहर बाद हादसे की सूचना मिली। तब जाकर स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। मगर अति दुर्गम क्षेत्र, खड़ी व खतरनाक पहाड़ी और खराब मौसम की वजह से बीते कल शवों को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका। आज सुबह स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी शवों को खाई से बाहर निकालने को अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल भेजा गया। ह्यूमन चेन बनाकर और रस्सी के सहारे निकाले शव लिहाजा मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए आज अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। शवों को ह्यूमन चेन बनाकर और रस्सी के सहारे निकाला गया। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इससे भी प्रशासन रेस्क्यू टीम से संपर्क नहीं कर पा रहा और मृतकों के नाम सामने नहीं आ पाए। वहीं हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। CM ने जताया शोक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के साच पास हादसे में आठ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी
    Next Article
    अमृतसर में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:मरने से पहले VIDEO बनाया, बोली- प्रिंसिपल ने टॉर्चर किया, अलग कमरे में ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment