Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:छात्रा ने VIDEO बना सुसाइड किया; बारिश से छत गिरी, सगे भाई दबे; BJP मंत्री ने सिर झुका माफी मांगी

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी BJP मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से जुड़ी रही। उन्होंने SC कम्युनिटी को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है, उन्होंने कहा- एक मंत्री होने के नाते मेरे मुंह से जो शब्द निकले हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए था। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. SC कम्युनिटी से केंद्रीय राज्यमंत्री ने मांगी माफी, बोले- हाथ जोड़ता हूं निकाय चुनाव के दिन 26 मई को SC कम्युनिटी को लेकर की गई टिप्पणी के लिए आज केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा- मैं सभी से हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर माफी मांगता हूं। क्योंकि उस समय स्थिति कोई भी हो, वह बाद की बात है। लेकिन एक मंत्री होने के नाते मेरे मुंह से जो शब्द निकले हैं, मैं उनके लिए माफी मांगता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अमृतसर में उन्होंने कहा- मैं संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करता हूं। अगर मुझे एससी आयोग के सामने जाकर हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़े तो मैं वह भी करूंगा। यदि आयोग मुझे बुलाकर स्पष्टीकरण मांगता है तो मैं व्यक्तिगत रूप से पेश होऊंगा और जरूरत पड़ी तो लिखित रूप में भी माफी दूंगा। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही जांच रिपोर्ट 1 जून को सुबह 9 बजे तक तलब की है। आयोग की ओर से संगरूर के एसएसपी को मामले की गहन जांच करने के लिए कहा गया है। साथ ही एसपी हेडक्वार्टर, संगरूर को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष रिपोर्ट सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया, मरने से पहले VIDEO बनाया अमृतसर में 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले छात्रा ने अस्पताल में एक वीडियो भी बनाया था।जिसमें उसने कहा कि उसे स्कूल फीस के लिए बहुत मेंटल टॉर्चर किया गया। इसके लिए प्रिंसिपल उसे अलग कमरे में भी लेकर गई थी। इससे वह परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है, जो अमृतसर में 88 फीट रोड क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मौसी सरबजीत कौर के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं, जब इस मामले को लेकर भास्कर की टीम ने स्कूल प्रिंसिपल शबनम शर्मा से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उनका नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद हमने उनके वॉट्सएप पर भी मैसेज किए, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। (पढ़ें पूरी खबर) 3. विधायक पठानमाजरा को जमानत, 2 महीने बाद जेल से बाहर आए पटियाला जिले के विधानसभा क्षेत्र सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पठानमाजरा को रेप केस में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे आज दो महीने बाद बठिंडा जेल से बाहर आ गए। उन्हें मार्च महीने में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद विधायक पठानमाजरा ने दावा किया कि पंजाब सरकार और दिल्ली के लोगों ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया था। उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है। विधायक ने बताया कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने विशेष रूप से खनन (माइनिंग) के मामले का जिक्र किया, जिसमें उनके अनुसार कोई गवाह नहीं मिला। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन उन्हें विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं किया गया, जिससे वे अपने हल्के का विकास नहीं करवा सके। पठानमाजरा ने यह भी कहा कि उन्हें लगभग एक साल तक जेल में रखा गया, जबकि उनके खिलाफ कुछ भी गलत साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को उन पर कोई संदेह था, तो वे उनसे सीधे बात कर सकती थी। उन्होंने बताया कि आज भी कई पार्टियां उनसे संपर्क कर रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 4. अकाली नेता भतीजे संग गिरफ्तार, AAP नेता बोले- प्रेग्नेंट भाभी से बदसलूकी की लुधियाना के कस्बे खन्ना में रविवार को पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता हरदीप सिंह उर्फ हनी रोशा और उनके भतीजे करण रोशा को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नगर कौंसिल चुनाव नतीजों के बाद जश्न के दौरान हुई झड़प के कारण हुई है। इसके संबंध में चुनाव में हारने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार उर्फ सोनू जौहर ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि हनी रोशा जीत का जश्न मनाने उनके घर के सामने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घर के सामने पटाखे छुड़ाए, अश्लील गाने चलाए। विरोध करने पर अपने समर्थकों से मारपीट करवाई और गर्भवती भाभी से बदसलूकी की। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हनी रोशा अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल के करीबी हैं। वहीं, शिकायतकर्ता सोनू जौहर AAP नेता कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध के खास हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. प्लीज कोई जाकर देखो, मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे, कनाडा से बेटी ने 100 बार कॉल की लुधियाना के जनता नगर में दंपती की हत्या से पहले उनकी बेटी ज्योति को अनहोनी का अंदेशा हो गया था। कनाडा में रह रही ज्योति ने 24 घंटे में रिश्तेदारों को 100 से ज्यादा फोन कर घर जाकर माता-पिता का हाल जानने की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार, वह बार-बार कह रही थी कि मम्मी-डैडी फोन नहीं उठा रहे और उसे घबराहट हो रही है। एक बार कॉल रिसीव हुई। लेकिन ठीक से बात नहीं हुई, जिससे उसका शक और बढ़ गया। ज्योति की लगातार अपील के बाद बुआ, फूफा और पड़ोसी घर पहुंचे। जहां उसके माता-पिता की हत्या का पता चला। फूफा दविंदर सिंह ने बताया कि ज्योति रोज अपने माता-पिता से बात करती थी और उनका हालचाल लेती रहती थी। ज्योति अभी अनमैरिड है और कनाडा में पढ़ती है। दविंदर सिंह ने बताया कि ज्योति उनको भी फोन करती थी कि मम्मी-डैडी का ख्याल रखना। दरअसल, ज्योति का एक भाई था, जिसकी 2006 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 6. बारिश-आंधी से मकान की छत गिरी, सो रहे 2 सगे भाई मलबे में दबे पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री नीचे चल रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, दो दिन (31 मई और 1 जून) गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अबोहर के आर्य नगर में आज तड़के लगभग 4 बजे हुई तेज बारिश और आंधी के कारण मकान की छत ढह गई। इससे कमरे में सो रहे दो सगे भाई मलबे में दब गए। इनमें से एक गंभीर घायल हो गया, जबकि दूसरे को हल्की चोटें आईं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स के लिए नियम बदला, CM से छात्रा बोली- सिस्टम गलत है पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की रैंकिंग डेट ऑफ बर्थ के आधार पर नहीं की जाएगी। समान अंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बराबर स्थान दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने यह फैसला बोर्ड कक्षाओं के टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में अमृतसर की एक छात्रा ने बताया कि उनके जिले में 8वीं में 3 लड़कियों ने समान अंक हासिल किए थे। लेकिन डेट ऑफ बर्थ के आधार पर उन्हें फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड घोषित कर दिया गया। इसके कारण केवल पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को ही सीएम से सम्मानित होने का अवसर मिला। छात्रा ने कहा कि सारे बच्चों के पास समान ब्रेन होता है, सभी मेहनत भी समान करते हैं। लेकिन टॉपर अलग-अलग होते हैं। यह सिस्टम गलत है। छात्रा की बात सुनने के बाद सीएम ने तुरंत व्यवस्था में बदलाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में समान अंक प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को समान स्थान और सम्मान दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर) 8. गुरुद्वारा साहिब में आग लगी, गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप जला फाजिल्का में जलालाबाद के गांव बारेके स्थित गुरुद्वारा साहिब में आग लग गई। जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का एक पावन स्वरूप जल गया। सूचना मिलने के बाद जलालाबाद पुलिस के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ की अध्यक्षता में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच की। शिरोमणि गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी के इंचार्ज भाई सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह पिछले चार-पांच दिनों से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ पंजाब सिंह गुरुद्वारा साहिब की देखरेख कर रहे थे। बीती रात सुखासन करने के बाद गुरुद्वारा साहिब को ताला लगा दिया गया था। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि गुरुद्वारा साहिब से धुआं निकल रहा है। जब ताला खोलकर देखा गया तो अंदर आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने तुरंत आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का एक पावन स्वरूप आग की भेंट हो चुका था। (पढ़ें पूरी खबर) 9. 18 साल के युवक की हत्या, शव और बाइक ड्रेन में फेंकी बठिंडा में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके 2 दोस्तों ने ही अंजाम दिया। दोनों ने हत्या के बाद उसका शव और मोटरसाइकिल ड्रेन में फेंक दिए। रविवार को पुलिस ने घर से 3 किलोमीटर दूर ड्रेन से युवक का शव बरामद किया। करीब एक सप्ताह तक पानी में पड़े रहने के कारण शव बुरी तरह गल-सड़ चुका था पुलिस ने आरोपी दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कोटफत्ता निवासी अमरीक सिंह उर्फ विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में 23 मई को अमरीक सिंह को कोटफत्ता के ही दो युवकों के साथ देखा गया था। शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। अमरीक ईंट भट्‌ठे पर काम करता था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके…. 10. 15 साल की लड़की ने 10 वर्षीय बच्चा किडनैप किया, हरिद्वार में भीख मंगवाई चंडीगढ़ के बुड़ैल में किडनैपिंग का अजीब मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 15 साल की बच्ची ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले 10 साल के बच्चे को जूस पिलाने के बहाने ले जाकर किडनैप कर लिया। बच्ची लड़के को हरिद्वार ले गई, जहां उसे एक महिला के हवाले कर दिया। वहां पर बच्चे से भीख मंगवाई गई और उसके बाल कटवा दिए, ताकि पहचान न हो। बच्चे को ढूंढने के लिए उसके पिता और मौसी हरिद्वार की सड़कों, घाटों और बाजारों में भटकते रहे। रातभर वे सो रहे लोगों की चादरें हटाकर चेहरे देखते थे कि कहीं उनका बेटा तो नहीं है। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें गालियां भी दीं। लेकिन उन्होंने तलाश जारी रखी। आखिर तड़के एक अनजान व्यक्ति के पास सो रहे दो बच्चों में पिता ने अपने बेटे को पहचान लिया। बेटे को देखते ही पिता की तलाश खत्म हुई और बच्चा उनसे लिपटकर रो पड़ा। पुलिस ने बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है और आरोपी नाबालिग लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में सत्ता का सेमिफाइनल BJP जीती:4 में से 3 निगम पर कब्जा; कांग्रेस से छीने धर्मशाला-सोलन, मंडी में एक पार्षद जीत सकी कांग्रेस
    Next Article
    हिमाचल में बेंगलुरु के 8 टूरिस्ट की मौत:पोस्टमार्टम को भेजे शव, डलहौजी घूमने आए थे दो परिवार हुए हादसे का शिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment