Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में बारिश के बाद मौसम सुहावना:गर्मी से मिली राहत, आज भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; ऊना का पारा 44.3॰C पहुंचा

    23 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में तीन दिन की भीषण गर्मी के बाद आज (शुक्रवार को) मौसम बदला है। मंडी, कांगड़ा, कुल्लू-मनाली, हमीरपुर, ऊना, चंबा जिला समेत राज्य के अधिकांश भागों में बारिश हो रही है। चंबा के जोत में 9.0 मिमी, कुकुमसैरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना व पालमपुर में 1.4 मिमी बारिश हुई। शिमला में भी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग IMD ने ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिला में दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे बारिश IMD के मुताबिक- राज्य में अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आज (शुक्रवार) ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगा तूफान इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेशवासियों को इससे गर्मी से छुटकारा मिलेगा। 24 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा IMD के अनुसार- आज और कल राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के आसार है। 24 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। इससे 24 व 25 को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 26 मई से मौसम फिर साफ होगा और दोबारा गर्मी सताएगी। ऊना का पारा 44.3 डिग्री पहुंचा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा के साथ 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हमीरपुर के नेरी का तापमान 41.0 डिग्री, सुंदरनगर 39.9 डिग्री, कांगड़ा का 38.4 डिग्री और मंडी का 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे हीटवेव के कारण मैदानी इलाकों के साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र भी तपने लगे थे। शिमला का पारा भी सामान्य से 5.1 डिग्री के साथ 30.5 डिग्री और सोलन का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 36.0 डिग्री पहुंच गया था। मगर आज मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 बीघा में आश्रम...500 लोगों के साथ रहेंगे PK:फूस की झोपड़ी के साथ मॉडर्न तंबू, शेखपुरा हाउस छोड़ बिहटा में क्या ‘खिचड़ी’ पकाने पहुंचे प्रशांत किशोर
    Next Article
    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में परिवार के सामने टूटी विद्या, अभीरा के आगे जोड़े हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment