Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में खिली धूप, मौसम विभाग ने दी चेतावनी:28 जून तक बारिश के आसार; 5 जिलों में अगले चार दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) आज चार जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी व तूफान की चेतावनी दे रखी है। IMD के मुताबिक- राज्य के अधिकांश भागों में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार हैं। आज से 26 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़क बाधित होने जैसी घटनाओं को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेशभर में मौसम खराब रहा। लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट हिमाचल के औसत अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री नीचे गिरा है। IMD के अनुसार, केलांग में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 9.8 डिग्री गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसी तरह सुंदरनगर का तापमान 6.6 डिग्री गिरकर 29.1 डिग्री, कल्पा का 6 डिग्री कम होकर 18.5 डिग्री, शिमला का 3.8 डिग्री गिरकर 22.8 डिग्री, नारकंडा का 4.7 डिग्री कम होकर 17.6 डिग्री और मंडी का अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री गिरकर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थलों पर मौसम हुआ सुहावना तापमान में गिरावट के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। इससे देशभर से घूमने आ रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। शिमला का अधिकतम तापमान शिमला 22.8 डिग्री, मनाली का 26.0 डिग्री, कुफरी का 18.6 डिग्री और नारकंडा का पारा 17.6 डिग्री रह गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजपुर एनकाउंटर- पिस्टल पुलिस के नजदीक, भरत ने कैसे उठाया?:10-12 राउंड गोलियां चलाईं, सिर्फ 2 खोखे मिले; पुलिस ने FIR में कैसी कहानी गढ़ी
    Next Article
    लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 मौतें:इनमें स्टूडेंट्स ज्यादा, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा; 4 अफसर सस्पेंड, 4 आरोपी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment