Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में तीन दिन की धूप से उमस बढ़ी:तापमान में उछाल, 11 शहरों का पारा 30॰C पार; 18 जुलाई से भारी बारिश

    17 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम साफ रहने से तापमान में अचानक उछाल आ गया है। इससे राज्य के मैदानी इलाकों में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। राज्य के 11 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार और ऊना का पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में आज और कल भी गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, 17 जुलाई को दोपहर बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा। इससे 18 से 20 जुलाई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के कुछ भागों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। तीन दिन से मानसूनी बादल गायब प्रदेश में मानसून की एंट्री 30 जून को हुई। मानसून के प्रवेश के बाद शुरुआती 48 घंटों में सामान्य से करीब 200 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रही, लेकिन तीन दिन से हिमाचल से मानसूनी बादल गायब हो गए। अब तक सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार 1 से 14 जुलाई के बीच हिमाचल में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इस अवधि में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश किन्नौर में रिकॉर्ड की गई, जहां सामान्य के मुकाबले 134 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है। पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बेशक, राज्य के निचले इलाकों में गर्मी बढ़ी है, लेकिन मशहूर पर्यटन स्थल मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा इत्यादि में मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का अधिकतम तापमान 26॰C, मनाली 26.6॰C, कुफरी 21.2॰C और नारकंडा का 24.2॰C चल रहा है। यही वजह है कि पहाड़ों पर अभी भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांगों पर टिप्पणी- कॉमेडियन समय रैना समेत 5 पर जुर्माना:सुप्रीम कोर्ट बोला- हमने आजादी दी ताकि सुधरें पर कुछ नहीं हुआ, हमें गुमराह किया
    Next Article
    पंजाब- 10वीं पास युवक बना फर्जी IPS अफसर:पत्नी ने छोड़ा तो इंस्टा पर जालंधर की गर्लफ्रेंड बनाई; फिर उसी की बहन ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment