Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, महाराष्ट के अकोला में पारा 40.8°C पहुंचा:MP-राजस्थान में भी तापमान 35°C से ज्यादा; 2 दिन बाद हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभव

    6 hours ago

    1

    0

    मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पारा 35°C के पार पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से 8 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और अनंतनाग के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। दिल्ली में तो मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां शनिवार को पारा 35.7°C पहुंच गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र के विदर्भ, हिमाचल और आंध्र प्रदेश में आज हीटवेव का अलर्ट है। महाराष्ट्र के अकोला में शनिवार को देश में सबसे ज्यादा 40.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। IMD ने आज भी अकोला, अमरावती, वर्धा और हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जिससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में चलने लगी गर्म हवा; तापमान 40° के करीब, 10-11 मार्च से हीटवेव की संभावना गुजरात और प्रदेश की बॉर्डर से लगे पाकिस्तान में बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम ने राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बाड़मेर में 39.8 और जैसलमेर में 39.3 डिग्री दर्ज हुआ। अगले हफ्ते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हीटवेव की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ सबसे गर्म, रेगिस्तानी हवा की वजह से पारा बढ़ा प्रदेश में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे गर्म हैं। शनिवार को यहां तापमान 38 डिग्री से ज्यादा रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज गर्मी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में हीटवेव चेतावनी; 11 से 13 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी के आसार प्रदेश में आज चार जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, और सोलन जिला में हीट वेब के चलने की संभावना है। दो दिन मौसम साफ रहेगा, और फिर 11 मार्च से प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिनलैंड के राष्ट्रपति से पहले भारत के दिग्गजों को भी भा चुकी है धुरंधर, बंगाल के सांसद ने भी खूब तारीफ की
    Next Article
    पंजाब बजट, वितमंत्री ने कॉपियों पर किए साइन:CM ने लिखा- माताओं, बहनों और बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment