Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यापारी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा:दो आरोपियों को छपिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की छपिया पुलिस ने 19 अप्रैल को हुए सर्राफा व्यवसायी समर कसौधन गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना का मास्टरमाइंड समेत दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विवेक वर्मा और अनुराग पांडेय के रूप में हुई है। इन्हें शनिवार देर शाम गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना 19 अप्रैल की देर रात छपिया थाना क्षेत्र के फूलपुर चौराहे से करीब 100 मीटर पहले हुई थी। सर्राफा व्यापारी समर कसौधन बभनान के गैर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट का प्रयास किया। जब व्यापारी ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके बाएं हाथ में गोली मारकर फरार हो गए। समर कसौधन की दुकान सिसई रानी में है। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध ने बताया कि इस मामले में चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मास्टरमाइंड और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। समर कसौधन का लखनऊ में इलाज चल रहा है वह सर्जरी करवाने के लिए वहां पर गए हुए हैं ठीक है कोई हालत खराब नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती में 5600 अभ्यर्थियाें ने छोड़ी परीक्षा:19,400 हुए शामिल, अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर
    Next Article
    गोरखपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर विभाग सतर्क:13.4 लाख जांच में 112 मरीज मिले, समय पर इलाज से सभी स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment