Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर जारी:फर्रुखाबाद में CCTV निगरानी में परीक्षा, तीसरे दिन पहुंचे पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जारी है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही इस परीक्षा का सोमवार को तीसरा दिन था। सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे और 8 बजे उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड पास अभ्यर्थी भी शामिल हुए। उनका कहना था कि वे सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई, जिसके बाद उनकी बायोमेट्रिक भी की गई। जिले में परीक्षा देने के लिए इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर और कन्नौज सहित अन्य जनपदों से भी अभ्यर्थी आए हैं। कई अभ्यर्थी रात में ही पहुंच गए थे और उन्होंने रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर रात गुजारी। 4 तस्वीरें देखिए… परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस लाइन में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। बोले अभ्यर्थी- इटावा से आए रीतेश ने बताया पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। होमगार्ड भर्ती परीक्षा की छह माह से तैयारी कर रहे है, तैयारी पूरी है। कन्नौज से आए अमित ने बताया ग्रेजुएशन किया है। नौकरी की तमन्ना है काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। कानपुर से आए आवेश सिंह ने बताया एमए करने के बाद बीएड भी कर रखा है। एक वर्ष से तैयारी की है अब परीक्षा देने आया हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ''बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं'':गोंडा में सांसद पप्पू यादव बोले- योगी भाजपा की कृपा पर... बृजभूषण अपनी जगह के दादा
    Next Article
    भिटौली में ट्रक की चपेट में आने से युवक की:महराजगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ट्रक जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment