Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ''बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं'':गोंडा में सांसद पप्पू यादव बोले- योगी भाजपा की कृपा पर... बृजभूषण अपनी जगह के दादा

    12 hours ago

    1

    0

    बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पप्पू यादव ने बृजभूषण शरण सिंह के बारे में कहा कि बृजभूषण जी सिंह कभी मुलायम सिंह जी कभी अमित शाह तो अमित शाह के बहुत नजदीक रहे अब योगी जी उनको भाव नहीं देते हैं, इज्जत नहीं करते हैं तो ये गलत है ना। योगी जी गोरखपुर के दादा होंगे, नाना होंगे, लेकिन बृज भूषण जी भी तो अपनी जगह के दादा हैं। योगी जी बीजेपी की कृपा पर हैं और बृज भूषण सिंह से बीजेपी है। बीजेपी से बृज भूषण नहीं हैं, बृज भूषण के कृपा पर बीजेपी है और योगी बीजेपी की कृपा पर हैं। तो अंतर है ना ​एक तरफ जब योगी कुछ नहीं थे तब बृज भूषण था। तो तकलीफ तो होगी ना। वहां कई खंभा है बृज भूषण जी योगी जी राजा भैया तो वहां कितना बनारस में एक अलग दादा। तो बड़ा अजीब कहानी है। दरअसल यह बयान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक निजी एजेंसी को दिया है जिसमें उनसे पूछा गया था। कि बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में 2027 और 2029 चुनाव को लेकर के राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी देते हुए बयान दी है। क्या सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी से उनकी नाराजगी चल रही है इसी सवाल पर सांसद पप्पू यादव ने जवाब दिया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव के वजन को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी बयानबाजी हुई थी। अब एक बार फिर पप्पू यादव पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में सामने आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन:संभल में 7296 अभ्यर्थी हुए शामिल, 3357 ने छोड़ी परीक्षा; केंद्र CCTV लैस
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा 19 केंद्रों पर जारी:फर्रुखाबाद में CCTV निगरानी में परीक्षा, तीसरे दिन पहुंचे पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment