Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन:संभल में 7296 अभ्यर्थी हुए शामिल, 3357 ने छोड़ी परीक्षा; केंद्र CCTV लैस

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जनपद संभल में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहले दो दिनों में कुल 3357 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दूसरे दिन जनपद संभल के 10 केंद्रों पर दो पालियों में 7,296 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 07:30 बजे से ही मुरादाबाद, बिजनौर, बदायूं और रामपुर जैसे अन्य जनपदों से अभ्यर्थी संभल पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिसमें बेल्ट और जूते उतरवाए गए। महिला अभ्यर्थियों के बालों में लगे हेयर बैंड तक की जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 09:30 बजे बंद कर दिए गए। संभल जनपद में विभिन्न स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें संभल कोतवाली क्षेत्र के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, थाना हयातनगर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय एवं जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन तथा थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी स्थित जवाहर लाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया। एएसपी उत्तरी एवं नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा की छह पालियों में कुल 21,888 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 3,648 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जानकारी दी कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इन कैमरों की लाइव फीड जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में देखी जा रही है। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी और उम्मीदें साझा कीं। बिजनौर के नूरपुर से आईं मीनू ने बताया कि उन्होंने ग्रेजुएशन और बीटीसी कर रखी है। इससे पहले उन्होंने एसआई की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी तैयारी पूरी नहीं थी क्योंकि उनकी बेटी छोटी थी। बदायूं के सत्येंद्र गौतम ने बताया कि उन्होंने बीएससी की है और यह उनका पहला पेपर है। बदायूं के ही विकास ने कहा कि उन्होंने बीसीए किया है और इससे पहले यूपी पुलिस की परीक्षा दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर सीट पर भाजपा से पहली पसंद अभिजीत सिंह सांगा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मुनींद्र शुक्ला, कांग्रेस से अमित पांडेय; कांग्रेस चौथी नंबर की पार्टी
    Next Article
    ''बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं'':गोंडा में सांसद पप्पू यादव बोले- योगी भाजपा की कृपा पर... बृजभूषण अपनी जगह के दादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment