Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र से पकड़ाया अभ्यर्थी:बायोमेट्रिक जांच में खुलासा, लोकवाणी संचालक पर भी केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए इस अभ्यर्थी ने सकीट थाना क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर धोखाधड़ी का प्रयास किया था। अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी श्वेताभ पाण्डेय के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घूचा निवासी तेजवीर पुत्र कालीचरण परीक्षा देने पहुंचा। जांच के दौरान तेजवीर का बायोमेट्रिक डेटा मेल नहीं खाया। उसके प्रवेश पत्र का बारकोड स्कैन करने पर भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिससे संदेह गहरा गया। गहन जांच में पता चला कि प्रवेश पत्र में फोटो बदली गई थी और अन्य विवरण भी गलत थे। डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान करने पर प्रवेश पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी तेजवीर ने बताया कि यह फर्जी प्रवेश पत्र उसे अभिषेक उर्फ गोलू ने तैयार करके दिया था। अभिषेक उर्फ गोलू हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मई का निवासी है और गांव में लोकवाणी जन सेवा केंद्र चलाता है। इस मामले में थाना सकीट में दोनों आरोपियों, तेजवीर और अभिषेक उर्फ गोलू, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभिषेक उर्फ गोलू की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी तेजवीर के कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र और आधार कार्ड बरामद किया है। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग लड़की का जबरन निकाह:गैर समुदाय के सुनार की दुकान में कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    लखनऊ में अलग-अलग हादसों में 5 की मौत:तेज रफ्तार कार पुरनिया ओवरब्रिज पर पलटी, जी-20 रोड पर बाइक सवार को रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment