Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलग-अलग हादसों में 5 की मौत:तेज रफ्तार कार पुरनिया ओवरब्रिज पर पलटी, जी-20 रोड पर बाइक सवार को रौंदा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अलग-अलग सड़क हादसों में शनिवार को 5 लोगों की मौत हो गई। मड़ियांव के पुरनिया पुल पर तेज रफ्तार कार पलट गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। गोमतीनगर विस्तार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक ने ऑन द स्पॉट दम तोड़ दिया। पीजीआई थानाक्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिंगवां में किशोर को मुर्गा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कार पलटी तो चला रहा युवक दब गया डॉ. पन्नालाल रोड डालीगंज निवासी राहुल गौड़ अपने दोस्त सैफ के साथ कार से अलीगंज से सीतापुर रोड की तरफ जा रहे थे। कार राहुल चला रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुरनिया पुल पर केशवनगर मोड़ से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में राहुल कार के नीचे दब गए। राहुल के सिर में गंभीर चोट आई। इसकी वजह से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ में बैठा सैफ खिड़की टूट जाने की वजह से बाहर निकल आया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कार से शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं। राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक से अपने दोस्त के साथ जा रहा था पीजीआई स्थित रेवतीपुर निवासी जितेंद्र कुमार यादव (26) विभूतिखंड स्थित आइस्क्रीम शॉप में नौकरी करता था। भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार शाम जितेंद्र बाइक से अपने दोस्त राजकुमार के साथ कहीं गया था। रात करीब 10:30 बजे दोनों लोग घर लौट रहे थे। जी-20 चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेन्द्र और राजकुमार उछल दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोस्त राजकुमार इलाज चल रहा है। परिवार में पिता मिश्रीलाल, मां और तीन भाई हैं। ई-रिक्शा चलाकर लौट रहे थे, टक्कर ने जान ली पीजीआई के एकता नगर निवासी संतोष (40) ई-रिक्शा चलाते थे। बेटे आयुष ने बताया कि पिता संतोष शुक्रवार रात 11 बजे ई-रिक्शे लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सभा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में इलाज के लिए एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुमन, चार बेटे दो बेटियां हैं। मजदूर को वाहन ने टक्कर मारी, मौत हुई हरदोई के संडीला स्थित कल्ली खेड़ा निवासी छोटक्के (45) मजदूर था। साले नंदराम ने बताया कि छोटक्के शुक्रवार रात 8 बजे अपनी बाइक से रहीमाबाद के गहदो किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में पांडेय खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने छोटक्के को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी शकुंतला दो बच्चे हैं। बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत हुई महिंगवां इलाके में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 15 साल के लड़के की मौत हो गई। उसे सामने से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान महिंगवां के गुलालपुर निवासी जान मोहम्मद के बेटे फुरकान के रूप में हुई। यह दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। फुरकान बाइक से पहाड़पुर की ओर से अपने घर लौट रहा था। कुम्हारावां चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो (मुर्गा वाली गाड़ी- UP 32 YN 7104) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फुरकान कई फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद मुर्गे वाली गाड़ी का ड्राइवर उतरकर भाग गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र से पकड़ाया अभ्यर्थी:बायोमेट्रिक जांच में खुलासा, लोकवाणी संचालक पर भी केस दर्ज
    Next Article
    Raghav Chadha: ‘बीवी का दिल…’; कपिल शर्मा ने पहले ही दे दिया था राघव चड्ढा के पार्टी बदलने का हिंट? एक साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment