Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश-प्रवक्ता समेत 3 अरेस्ट:AI से पेपर सॉल्व कर अनुपस्थित छात्र को पास कराने का ठेका, केमिस्ट्री के प्रवक्ता अखिलेश निकला मास्टर माइंड

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में एआई के जरिए नकल कराने की कोशिश करने में कानपुर कर्नलगंज थाने की पुलिस ने प्रवक्ता समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के प्रवक्ता व शिक्षक नेता अखिलेश यादव ने नकल कराने का ठेका लिया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने दो ट्यूशन टीचरों को बगैर ड्यूटी कॉलेज के भीतर ड्यूटी नहीं होने के बाद भी फर्जी तरीके से कक्ष निरीक्षक बनाया और नकल कराने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही तीनों को अरेस्ट कर लिया। पेपर की कॉपी करने के लिए प्रिंटर और एआई से सवालों को हल करने के लिए एनसीसी के बंद कक्ष में रखकर तैयारी की थी। पुलिस इन तीनों को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजेगी। एनसीसी कमरे में एआई से पेपर सॉल्व करने को रखा था मोबाइल और प्रिंटर डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में ललित बाजपेई अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। कॉलेज को उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। मुझे इस सेंटर पर बतौर केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्ति की गई है। कॉलेज में दो केन्द्र ब्लाक-ए और ब्लॉक- बी बने हैं। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा होने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोपहर 3 से 5 बजे की थी। दूसरी पाली के सभी अभ्यर्थी अपने कक्षाओं में बायोमैट्रिक कराकर चले गये थे। दोपहर 02.55 बजे ब्लाक-ए केन्द्र सं0-53005 में एक व्यक्ति परीक्षा कक्ष की तरफ से वाशरूम की तरफ जा रहा था। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगा पुलिस फोर्स ने रोकते हुए टोका तथा पूंछा कि आप कहां जा रहे हो, शक होने पर मुझे और प्रधानाचार्य को जानकारी दी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के साथ जाकर देखा और नाम पता पूंछा तो उसने अपना नाम संदीप चन्द्र विश्वकर्मा बताया और कहा कि मैं कक्ष सं0-21 में कक्ष निरीक्षक के रूप मैं ड्यूटी कर रहा हूँ। चेक किया गया तो अपने पीछे शर्ट के नीचे शील्ड प्रश्न-पुस्तिका छिपा रखी थी। पूंछने पर बताया कि कक्ष के दूसरे कक्ष निरीक्षक निर्मल कुमार द्वारा प्रश्न पुस्तिका हमे दी गयी थी। उन्होने कहा था कि एनसीसी कक्ष में एक मोबाईल और प्रिंटर रखा है। तुम उस मोबाइल से फोटो खींचकर एआई के जरिए सभी प्रश्नो के उत्तर प्राप्त कर मिनी पाकेट प्रिंटर से निकालकर कक्ष सं0-21 में जानबूझकर अनुपस्थित किये गये निर्मल कुमार के पहचान वाले अभ्यर्थी राहुल कुमार अनुक्रमांक- 5300502148 को उपस्थित दिखाकर उनकी ओएमआर शीट भरकर जमा कर देना। टीम एनसीसी कक्ष में ताला खुलवाकर जांच करने पहुंची तो देखा कि यहां पर एक मोबाइल और प्रिंटर रखा हुआ है। इसी चाबी कॉलेज में तैनात प्रवक्ता अखिलेश यादव ने उसने देने की बात कही। बगैर ड्यूटी फर्जी तरीके से दो लोगों को कक्ष निरीक्षक बनाया कक्ष निरीक्षक निर्मल कुमार को बुलाकर पूंछा गया तो उन्होने कहा कि हां मैने ही पेपर सॉल्व करने के लिए एक पेपर संदीप चन्द्र विश्वकर्मा को दिया है। दोनों की ड्यूटी की जांच शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ड्यूटी चार्ट चेक किया गया तो संदीप चन्द्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार के नाम ड्यूटी चार्ट में पाये गए। जिलाधिकारी ऑफिस से जारी कॉलेज से बाहर के कक्ष-निरीक्षकों की सूची से मिलान किया गया तो डीएम ऑफिस से भेजे गए कक्ष-निरीक्षकों की सूची में संदीप कुमार विश्वकर्मा एवं निर्मल कुमार का नाम नहीं पाया गया। डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि कॉलेज में कार्यरत रसायन विज्ञान के प्रवक्ता अखिलेश यादव ने अनुपस्थित अभ्यर्थी की ओएमआर शीट भरकर उसे उपस्थित दिखाने की साजिश रची थी। अखिलेश ने इसके लिए लाखों रुपए का ठेका लिया था। दोनों ट्यूशन टीचर संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार की गलत तरीके से ड्यूटी लगाई गई थी। इस वजह से तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अरेस्ट कर लिया गया। रविवार दोपहर को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता ने विधायक सभाकुंवर कुशवाहा को पसंद नहीं किया:भाटपार रानी सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार आशुतोष उपाध्याय; बसपा से अजय कुशवाहा
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:लखीमपुर खीरी के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हो रही परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment