Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, घड़ी, कड़े उतरवाए:चित्रकूट में जूते-मोजे उतरवाकर हुई कड़ी सुरक्षा जांच

    10 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में शनिवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें कई जगह जूते और मोजे भी उतरवाए गए। महिलाओं के आभूषण, अंगूठी और घड़ियों जैसी धातु की वस्तुओं को भी अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहा। मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज और चित्रकूट इंटर कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश द्वार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज में जांच के दौरान कई अभ्यर्थियों को अपने जूते-मोजे बाहर उतारने पड़े। महिला अभ्यर्थियों से अंगूठी, चेन और अन्य आभूषण भी बाहर रखने को कहा गया। घड़ी पहनकर आए कई परीक्षार्थियों को भी अपनी घड़ी जमा करानी पड़ी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यह सख्ती आवश्यक है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17,568 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 2,928 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में भीषण गर्मी, तापमान 44.0°C पार:कल से मिल सकती है राहत, बूंदाबांदी के साथ बादल छाये रहने की संभावना
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सड़क पर जलभराव, राहगीरों को हो रही दिक्कत:मुख्य मार्ग पर घुटनों से नीचे तक पानी, राहगीर परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment