Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सड़क पर जलभराव, राहगीरों को हो रही दिक्कत:मुख्य मार्ग पर घुटनों से नीचे तक पानी, राहगीर परेशान

    12 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के नेकपुर कला में मुख्य सड़क पर गंदे पानी का जलभराव राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यह मार्ग फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग को मसेनी चौराहे से जोड़ता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर घुटनों से नीचे तक गंदा पानी भरा हुआ है और सड़क भी टूटी हुई है। इससे मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बेवर-इटावा-मैनपुरी मार्ग पर जाने वाली बसों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर पालिका के दावों के विपरीत, शहर में जलभराव की यह स्थिति हकीकत से कोसों दूर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ समय पहले यहां एक नाले का निर्माण किया गया था, लेकिन उसका निर्माण गलत तरीके से हुआ। नाले में पानी का बहाव उल्टी दिशा में कर दिया गया, जिससे गंदे पानी के जमाव की समस्या लगातार बनी हुई है। करीब तीन माह पूर्व हुई बरसात के दौरान भी यहां हालात बेहद खराब हो गए थे, जिससे घरों में गंदा पानी भर गया था। तब लोगों ने फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम भी लगाया था, जिसके बाद नगर पालिका के टैंकरों ने पानी निकाला था। हालांकि, उस घटना के बाद से किसी ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अब एक बार फिर यहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है और स्थानीय लोग समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डेस्क एडिटर वाले कॉलम में कंटेंट है कृपया उसको भी जोड़ ले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, घड़ी, कड़े उतरवाए:चित्रकूट में जूते-मोजे उतरवाकर हुई कड़ी सुरक्षा जांच
    Next Article
    पहली पाली में होमगॉर्ड परीक्षा सम्पन्न:दूसरी पाली की परीक्षा शुरू ,प्रशासन की तरफ से किए गए पुख्ता इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment