Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने कहा- पेपर रहा आसान

    4 hours ago

    2

    0

    शहर में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन सोमवार को प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा का घेरा इतना सख्त था कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने के लिए तीन चरणों की सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। सुबह 8 बजे से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के बेल्ट और ब्रेसलेट तक उतरवा लिए गए, ताकि परीक्षा अच्छे संपन्न कराई जा सके। तीन चरणों में हुई सघन तलाशी सुबह 8:00 बजे जैसे ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पूरी सावधानी बरती। अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हर परीक्षार्थी को तीन चरणों वाली सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। इस दौरान बेल्ट और ब्रेसलेट जैसी धातु की चीजें भी उतरवा ली गईं। सघन तलाशी के बाद ही किसी को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति दी गई। अधिकारियों की पैनी नजर कानपुर के स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय में सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी तैनात रहे। अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और केंद्र के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की गुंजाइश को खत्म करने के लिए सुरक्षा का घेरा बेहद सख्त रखा गया था। परीक्षार्थियों का फीडबैक बोले "पेपर रहा आसान" दोपहर 12:00 बजे जब पहली पाली की परीक्षा समाप्त हुई, तो परीक्षा हॉल से बाहर निकले छात्रों के चेहरे पर राहत दिखी। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को उम्मीद के मुताबिक आसान बताया। छात्रों ने कहा कि वे समय रहते ही पूरा प्रश्नपत्र हल करने में सफल रहे। हालांकि, कुछ सवाल थोड़े घुमावदार जरूर थे, जिन्हें हल करने में परीक्षार्थियों को थोड़ा समय लगा और मशक्कत करनी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में घर में घुसकर महिला को पीटा:दबंगों ने की बेरहमी से मारपीट, वीडियो आया सामने
    Next Article
    लद्दाख में पांच नए जिलों की घोषणा, अब दो की जगह होंगे सात जिले; LG ने किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment