Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में घर में घुसकर महिला को पीटा:दबंगों ने की बेरहमी से मारपीट, वीडियो आया सामने

    6 hours ago

    2

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामगंज मोहल्ले में एक ही परिवार के दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला को बेरहमी से पीटा और उसको जिंदा जलाने की कोशिश की, जिसने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न किए जाने से महिला दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रही है। कालपी कोतवाली के मोहल्ला रामगंज करे रहने वाली पीड़िता यासमीन उर्फ मुन्नी पत्नी असद पठान ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के अंदर मौजूद थी। इसी दौरान उसके घर परिवार के पड़ोस में रहने वाले आरिफ, आसिफ पुत्रगण रहमत, फहमीदा पत्नी रहमत, कासिम उर्फ मुन्ना पुत्र आरिफ, माविया पत्नी आरिफ तथा अहमद पुत्र स्वर्गीय रहमत उसके दरवाजे को बंद करके किचन का निर्माण करने लगे। जिसका विरोध पीड़िता ने किया तो सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने लात-घूंसों, थप्पड़ों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की, साथ ही गाली-गलौज भी की। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान महिला हमलावरों के सामने रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन दबंगों का अत्याचार जारी रहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पीड़िता ने अपने पति असद पठान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति भी विपक्षियों का साथ दे रहे हैं, क्योंकि उन पर परिवार का कर्ज है। साथ ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और पागल घोषित करने की धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़िता भय के साए में जीने को मजबूर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सादाबाद सीट पर रालोद से पहली पसंद प्रवीण पोनिया:सपा से देवेंद्र अग्रवाल और बसपा से डॉ. अविन पहली पसंद, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दिन की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने कहा- पेपर रहा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment