Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा की तैयारी, डीएम ने की समीक्षा:25 से 27 अप्रैल तक 6 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन को लेकर डीएम कपिल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को कुल छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 2448 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में अकबरपुर इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज (मोहम्मदपुर), श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज (पुखरायां), आरपीएस इंटर कॉलेज (रूरा), विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज (पुखरायां) और दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज (बाढ़ापुर) शामिल हैं। डीएम ने सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली, पंखे और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। पुलिस विभाग को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की व्यवस्था के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिन्हें पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा गया है। यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात सुचारू रखा जाए और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही, अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए पर्याप्त परिवहन साधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल या परीक्षा में व्यवधान डालने वाली गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान:लावारिस अंतिम संस्कार से पहले पहुंचे परिजन, मानसिक रूप से विक्षिप्त था युवक
    Next Article
    नेफेड एमडी दीपक अग्रवाल ने एनसीआर विस्तार की घोषणा की:बुलंदशहर में जल्द खुलेगा नेफेड स्टोर, छात्राओं ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment