Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में 43 केंद्रों पर यूपी बोर्ड एग्जाम आज से:हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29 हजार से अधिक स्टूडेंट शामिल

    23 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गईं। जिले के सभी 43 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। ये परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। इस वर्ष कुल 29,831 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 8,161 छात्र और 6,970 छात्राएं शामिल हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 7,688 छात्र और 7,012 छात्राएं पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी 43 केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की है। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इन केंद्रों को 11 सेक्टरों में बांटा है, जिन पर निगरानी के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों की निगरानी के लिए एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। केंद्रों के बाहर व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू होनी थी। इससे पहले केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में डबल लॉक वाली अलमारी खोली गई और निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षार्थियों को वितरित की गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ता गौवंश का सिर लेकर आया, हंगामा कटा:रावतपुर में गौवंश मिलने से बजरंग दल सहित कई संगठनों ने काटा हंगामा
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी का पेपर:हरदोई के 133 केंद्रों पर 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment