Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में अलग-अलग जगह 3 लोगों का सुसाइड:महिला के पिता ने हत्या की आशंका जताई; दो शवों का बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार

    11 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें से दो मृतकों का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पहली घटना थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है। यहां हरीबाबू कुटार की पत्नी 25 वर्षीय शालिनी ने कथित तौर पर गृह कलह के चलते घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति हरीबाबू के मुताबिक, जब परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे तब सूना घर पाकर शालिनी ने यह कदम उठा लिया। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। हालांकि मृतका के पिता नंदकिशोर निवासी पंधरी ने दहेज उत्पीड़न के तहत हत्या की आशंका जताई है। मृतका के नजदीकी रिश्तेदार व पंधरी के प्रधान प्रतिनिधि रजत कुटार ने बताया कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग पहले भी शालिनी के साथ मारपीट कर चुके थे। दूसरी घटना चंद्रपुरवा बुजुर्ग गांव में हुई, जहां 25 वर्षीय अमन तिवारी उर्फ कल्लू पुत्र केशव ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अमन दो भाइयों में बड़ा था और ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर परिवार का सहयोग करता था। मृतक के पिता केशव ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह के अनुसार उन्हें इस मामले की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली और परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तीसरी घटना फैक्ट्री एरिया क्षेत्र की है, जहां 40 वर्षीय प्रदीप कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र अभय कुमार के अनुसार, रात में परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और देर रात पिता ने यह कदम उठा लिया। चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के उन्हें सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:व्यावसायिक उपयोग पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    लखीमपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment