Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत आएगी हजारों टन LPG, पीरियड्स में पेड लीव की अर्जी खारिज; UP में सिलेंडर के इंतजार में बुजुर्ग की मौत

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान की है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान जल्द सरेंडर करेगा। वहीं, दूसरी खबर यूपी में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. दावा- ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा, राजदूत बोले- भारत हमारा दोस्त ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। यह दावा रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के झंडे वाले दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत की ओर रवाना होंगे। इससे घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। ईरान ने भारत को दोस्त बताया था: इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है। ईरान ने होर्मुज रूट बंद किया है: ईरान ने अमेरिका-इजराइल से जंग के चलते होर्मुज रूट बंद कर रखा है। वहां से किसी भी जहाज को निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि भारत के दो जहाजों को छूट दी है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। भारत जैसे देश अपनी जरूरत का करीब आधा तेल इसी रास्ते से मंगाते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 2. LPG किल्लत: पंजाब में सिलेंडर उठाकर भाग रहे लोग, UP में लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर ₹2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा। वहीं, पंजाब में लोग सिलेंडर लेकर भागते नजर आए। केरल में करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। यूपी में भी रसोई गैस सिलेंडर का संकट जानलेवा हो गया है। फर्रुखाबाद में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे मो. मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना लाल सराय स्थित भारत एजेंसी की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- गैस किल्लत की अफवाह खुद सीएम फैला रहे। ऐसे में देश विश्वगुरु कैसे बनेगा। गैस किल्लत पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई LPG एक चिंता का विषय जरूर है, क्योंकि हमारा ज्यादातर इम्पोर्ट 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' के रास्ते आता है, जो फिलहाल बंद है। दिक्कत अफवाहों और 'पैनिक बुकिंग' की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50-55 लाख बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 75-76 लाख पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… 3. पीरियड्स में पेड लीव की याचिका SC में खारिज, CJI बोले- महिलाओं को कोई काम नहीं देगा सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा कि कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा। CJI सूर्यकांत ने कहा- ये याचिकाएं डर पैदा करने के लिए, महिलाओं को हीन दिखाने के लिए, यह जताने के लिए दायर की जाती हैं कि पीरियड्स उनके साथ होने वाली कोई बुरी चीज है। यह उनका पॉजिटिव राइट है, लेकिन उस नियोक्ता के बारे में सोचिए, जिसे पेड लीव देनी होगी। कोर्ट के 2 बड़े कमेंट... मान लीजिए आप पूरे प्राइवेट सेक्टर को महीने में एक बार छुट्टी लेने का अधिकार देते हैं तो यह उनके विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको वर्क प्लेस पर बनने वाली मानसिकता का अंदाजा नहीं है। इस पर कानून बना तो महिलाओं के करियर को होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा। कोई भी उन्हें जिम्मेदारियां नहीं देगा, यहां तक ​​कि ज्यूडीशियल सर्विस में भी, उन्हें सामान्य मुकदमे नहीं सौंपे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत, अमेरिका ने 30 दिन की छूट दी अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इसे काबू में करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दे दी है। रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हैं। भारत को पहले दी थी इजाजत: इससे पहले अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की बात कही थी। हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है। सिर्फ समुद्र में फंसे जहाजों से तेल खरीदने की मंजूरी: अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (वित्त मंत्रालय) ने गुरुवार को एक लाइसेंस जारी किया। इसके तहत उन रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और बिक्री की जा सकती है, जो 12 मार्च की रात 12:01 बजे से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे। यह छूट सिर्फ 11 अप्रैल तक के लिए दी गई है। पूरी खबर पढ़ें... 5. क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की रस्में शुरू, हल्दी में युजवेंद्र चहल जमकर नाचे क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई। हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए। शादी में रोहित, सूर्या, गंभीर आएंगे: कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें... 6. एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी, घरेलू उड़ानों पर ₹425 एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का असर अब आपकी हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा 14 मार्च से महंगी होने जा रही है। एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों पर ₹425 से ₹2300 तक फ्यूल चार्ज लगाने का फैसला किया है। जेट फ्यूल महंगा हो गया है: इसके बाद नई बुकिंग करने वाले यात्रियों को टिकट के साथ एक्सट्रा फ्यूल चार्ज देना होगा। एयरलाइन का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। कहां-कितना चार्ज लगेगा: कंपनी के मुताबिक भारत और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर ₹425 फ्यूल चार्ज लगेगा, जबकि मिडिल ईस्ट की फ्लाइट के लिए ₹900 अतिरिक्त देना होगा। वहीं दक्षिण-पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और वेस्ट एशिया जाने वाली उड़ानों पर ₹1800 और यूरोप की उड़ानों पर ₹2300 फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. LPG संकट: संसद में विपक्ष की नारेबाजी: वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस (पढ़ें पूरी खबर) 2. पीएम बोले-कांग्रेस ने लगातार असम से झूठ बोला: किसानों को विदेशों पर निर्भर रखा; दौरे के पहले दिन ₹24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास (पढ़ें पूरी खबर) 3. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर: ओडिशा से 8 विधायक बेंगलुरु भेजे; हरियाणा में लंच पर बुलाया, फिर हिमाचल प्रदेश भेजा (पढ़ें पूरी खबर) 4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; इस्लामाबाद एयरपोर्ट बंद, कई फ्लाइट्स डायवर्ट (पढ़ें पूरी खबर) 5. अमेरिका ने एच-1बी वीजा देने की प्रक्रिया में बदलाव किया: अब सैलरी के आधार पर होगा चयन; 1 अप्रैल से नया फार्म I-129 लागू होगा (पढ़ें पूरी खबर) 6. भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा: अबरार पर ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई; BCCI उपाध्यक्ष बोले- हमारा लेनादेना नहीं (पढ़ें पूरी खबर) 7. ‘मैं एक्टर्स से फिल्म के लिए भीख नहीं मांगता’: कार्तिक आर्यन ने ठुकराई थी ‘हंगामा-2’, प्रियदर्शन बोले- जो भरोसा करे उसी के साथ काम करता हूं (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... राजस्थान में चोरी करके महिलाएं निगल जाती थीं गहने राजस्थान में भीलवाड़ा पुलिस ने एक महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह की महिलाएं ज्वेलरी चोरी करने के बाद निगल जाती थीं । जब पुलिस कर्मियों ने 7 म​हिलाओं को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया तो उनके पेट में मंगलसूत्र और सोने के मोती मिले। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- कौन हैं अली जाफरी, जिन्होंने अब तक ईरान को हारने नहीं दिया; जानिए मोजेक डिफेंस से कैसे टिकी है ईरानी सेना 2. ‘UP में अविमुक्तेश्वरानंद केस और UGC का काउंटर करे BJP’: RSS का मैसेज- योगी ही चेहरा, अनुशासनहीन लोगों को बाहर करें 3. वॉचमैन की नौकरी की, कभी धनिया बेची: फिल्मों में 1-2 मिनट के छोटे रोल किए; आज बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेता बन गए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 4. जरूरत की खबर- 'मच्छर अगरबत्तियों' में खतरनाक केमिकल्स: खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स 5. मेंटल हेल्थ– हसबैंड को दूसरी औरतें भी अच्छी लगती हैं: उन्हें ओपन रिलेशनशिप चाहिए, मुझे घुटन महसूस होती है, मैं क्या करूं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि के लोगों के काम अनुभवी लोगों की सलाह से आसान हो जाएंगे। मकर राशि वालों की वित्तीय योजना आगे बढ़ सकती है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसर को जांच में अंडरवियर मिला:चंद्रशेखर रावण को नाम बदलने की सलाह, राहुल के मंच पर नहीं मिली इंचार्ज को कुर्सी
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु दी, नई जिंदगी देने पहुंचे बाबा:गाजियाबाद में बोले- मेरी जड़ी-बूटी ठीक कर देगी; पिता ने लौटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment