Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर दो लोडर भिड़े:एक चालक की मौत, दूसरा चालक और किसान गंभीर घायल

    9 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार देर रात दो लोडरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे लोडर का चालक और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। यह हादसा नारायणपुर के पास हुआ है। यहां कुरारा कस्बे का रहने वाला 40 वर्षीय किसान महिपाल शुक्रवार सुबह कुरारा निवासी लोडर चालक अनिरुद्ध के साथ महोबा की मंडी अनाज बेचने गया था। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर नारायणपुर और कुंडौरा के बीच उनके लोडर की सामने से आ रहे दूसरे लोडर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लोडर हाईवे पर पलट गए। हादसे में सुमेरपुर की ओर जा रहे लोडर के 35 वर्षीय चालक अरविंद जो जसपुरा, बांदा का रहने वाला है उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं किसान महिपाल और चालक अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्लास फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान राख:फिरोजाबाद में दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
    Next Article
    SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी:ग्रुप B-C के 12256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, CBT मोड में होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment