Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में रिक्शा चालक ने घर में लगाई आग:पड़ोसियों और पुलिस ने आग बुझाई, आरोपी मौके से फरार

    16 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक ई-रिक्शा चालक द्वारा अपने ही घर का सामान जलाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मामला बिवार कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले का है। यहां रहने वाला मोहन वर्मा, जो पेशे से ई-रिक्शा चालक है, रविवार देर रात नशे की हालत में घर की पूरी गृहस्थी का सामान कमरे में इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना जलालपुर क्षेत्र की पीआरवी 7020 पर तैनात सिपाही अभिनव कुमार और गार्ड राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाई और बड़ी घटना होने से बचा लिया। पड़ोसियों के मुताबिक मोहन शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में विवाद करता था। उनका कहना है कि रविवार रात भी उसने नशे में अपनी गृहस्थी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल आग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को अस्पताल से ठेले पर ले जाने पर जवाब-तलब:मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट, बरेली में जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बनी
    Next Article
    ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबकर सगे भाई-बहन की मौत:हरदोई में खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, मां रो-रोकर हुई बेसुध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment