Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को अस्पताल से ठेले पर ले जाने पर जवाब-तलब:मंत्री ने स्वास्थ्य महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट, बरेली में जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बनी

    15 hours ago

    2

    0

    बरेली जिला अस्पताल की इमरजेंसी से एक बुजुर्ग द्वारा अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाने का वीडियो सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जिलाधिकारी स्तर पर जांच बैठा दी गई है, और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी महानिदेशक स्वास्थ्य से रिपोर्ट तलब की है। प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग महिला पिछले तीन दिनों से फीमेल वार्ड में भर्ती थीं। उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था और नीचे वार्ड में स्थानांतरित किया गया था। अस्पताल अधिकारियों का दावा है कि बुजुर्ग अपनी पत्नी को डॉक्टर को बिना सूचना दिए ही अस्पताल से ले गए। अस्पताल प्रशासन को इस घटना की जानकारी सीधे तौर पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से मिली। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ, वार्ड बॉय और स्टाफ नर्सों में से किसी ने भी वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। इससे अस्पताल की निगरानी व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह टीम मरीज के इलाज, जांच रिपोर्ट, ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और ईएमओ से पूछताछ करेगी। इमरजेंसी वार्ड के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे ताकि बुजुर्ग के अस्पताल से निकलने का समय और परिस्थितियाँ स्पष्ट हो सकें। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शासन ने एक सप्ताह के भीतर इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव अस्पताल में 11 सौ से अधिक मरीज पहुंचे:इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे में 20 मरीज पहुंचे, एक्सरे ब्लड जांच में लंबी लाइन
    Next Article
    हमीरपुर में रिक्शा चालक ने घर में लगाई आग:पड़ोसियों और पुलिस ने आग बुझाई, आरोपी मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment