Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा,एक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। यह हादसा पत्योरा मोड़ के पास हुआ। पत्योरा गांव के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी 18 वर्षीय शिवरतन पुत्र शिवनरायन निषाद अपने दोस्त 20 वर्षीय ध्रुव कुमार पुत्र रामखिलावन निषाद के साथ नहर के पास मोड़ पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। तभी खदान की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर दोनों को रौंद दिया। हादसे में शिवरतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ध्रुव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक शिवरतन तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवनरायन, मां भूरी और भाई रमाशंकर निषाद का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 दिवसीय अभियान में बाल विवाह पर पुलिस का फोकस:बाल विवाह पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की मुहिम, गांव-गांव पहुंची AHT टीम
    Next Article
    यमुनानगर में डंपर की टक्कर से मेडिकल स्टूडेंट की मौत:स्कूटी पर ससुर के साथ ससुराल जा रही, सहारनपुर में हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment