Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके से न लौटने पर था परेशान, एक साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली खुर्द गांव का है। यहां 23 वर्षीय संतोष कुमार ने गुरुवार की देर शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से उतारकर गंभीर हालत में मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि संतोष चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की मां कुंवर बाई के अनुसार संतोष का विवाह करीब एक वर्ष पहले लरौंद गांव में हुआ था। वर्तमान में उसकी पत्नी सुमन मायके में रह रही थी और वापस आने को तैयार नहीं थी। परिजनों का कहना है कि पत्नी द्वारा कुछ मांगें रखे जाने को लेकर संतोष काफी परेशान था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संतोष गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:परिवार शादी में गया था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजियाबाद से बसपा नेता जयप्रकाश पार्टी से निकाले गए:पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, पहले भी बाहर किए जा चुके हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment