Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:परिवार शादी में गया था, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के कैलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सामी में एक 45 वर्षीय किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान रामपाल (45 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हरदयाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे रामपाल के परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए कैलिया गए हुए थे। उस समय रामपाल घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि रात के दौरान वह घर से निकलकर खेतों की ओर चला गया, जहां उसने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी अगले दिन शुक्रवार की सुबह उस समय हुआ जब गांव के किसान अपने खेतों की ओर काम करने जा रहे थे। उन्होंने रामपाल का शव पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना गांव में दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और उसका पुत्र श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, रामपाल को गांजा पीने की लत थी, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया है कि रामपाल के पास लगभग 15 बीघा कृषि भूमि थी, जिसके सहारे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही कैलिया थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में रेलवे पटरी पर अज्ञात शव बरामद:बहिलपुरवा स्टेशन के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके से न लौटने पर था परेशान, एक साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment