Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमसे पंगा मत लो, नहीं तो...नेतन्याहू ने किसे दी खतरनाक धमकी

    1 day ago

    1

    0

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन  नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर की बरसी से ठीक पहले अपने मंत्रिमंडल की बैठक में इजराइल के दुश्मनों को सीधी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने 6 अक्टूबर को सरकारी बैठक की शुरुआत में ही हमास को लेकर कहा कि यह संगठन अब कमजोर हो चुका है। लेकिन चुनाव से पहले वह अपनी बची हुई सारी ताकत का इस्तेमाल इजराइल को चुनौती देने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए करेगा। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करेगा और अगर ऐसा प्रयास किया गया तो बहुत भारी ताकत से जवाब दिया जाएगा। इसके बाद नेतन्याहू ने दुश्मनों को सीधे तौर पर कहा कि हमने सात मोर्चों पर तुम्हारे साथ क्या किया वो देख लो हमारे साथ पंगा मत लेना। नेतन्याहू  का यह बयान 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले की याद और उसके बाद शुरू हुए युद्ध के संदर्भ में 7 अक्टूबर 2023 को हमास और उससे जुड़े हुए लड़ाकों ने दक्षिणी इजराइल में बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इस हमले में इजराइल के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। कई लोगों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें गाजा ले जाया गया था। इसके बाद इजराइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए और यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गया। इसी हमले की तीसरी बरसी के मौके पर इजराइल में मृतकों को याद किया जा रहा है और देश में एक बार फिर से उस दिन की घटनाओं को याद किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशानानेतन्याहू ने अपने बयान में उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जो 7 अक्टूबर के हमले और उसके बाद हुए युद्ध में मारे गए। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में इजराइल ने अपने दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और उनके मुताबिक आज इजराइल मध्य पूर्व की सबसे मजबूत ताकत है। नितनया ने यह भी दावा किया कि पिछले 3 सालों में हमास के करीब 6000 लड़ाकों में से 4000 को इजराइल ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि गाजा में हमास का शासन समाप्त किया जाएगा। नेतन याहू ने यह भी कहा कि हमास कमजोर हो चुका है। लेकिन ठीक इसी वजह से वह अपनी बची हुई सारी ताकत के जरिए इजराइल को चुनौती देने की कोशिश कर सकता है। नेतन्याहू ने खासतौर पर आने वाले चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश पर बात की। उन्होंने साफ कहा कि इजराइल ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए तैयार है और अगर ऐसा करने की गलती की जाती है तो उसे ओवरवेल्मिंग फोर्स यानी कि बहुत भारी ताकत से जवाब दिया जाएगा। और इसके बाद नेतन्याहू ने कहा कि मैं अपने सभी दुश्मनों से कहना चाहता हूं हमने सात मोर्चों पर तुम्हारे साथ क्या किया वो देख लो हमारे साथ पंगा मत लेना। इसे भी पढ़ें: जब US दूतावास को चीरकर घुसा शाहेद, सऊदी का वो डरावना मंजरनेतन्याहू का यह बयान हाल ही में फ्लाई डुबाई की घटना के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। 23 सितंबर को दुबई से तेलवी जा रही 1073 में एक गंभीर घटना हुई। विमान के अंदर ओमानी सह पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मिथ पर हमला किया। जिसके बाद विमान अचानक से हजारों फीट नीचे गिर गया। घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने कॉकपेट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की और इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर पर काबू पाया। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित तौर पर उतारा गया था।  इस विमान में 170 से ज्यादा लोग सवार थे और ज्यादातर इजराइली थे। इस घटना के बाद इजराइल में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। इजराइयली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहो ने मामले की गहराई से जांच कराने और इजराइल आने वाली विदेशी एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की बात भी कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लाम कब्जा करना चाहता है...ट्रंप के इस दावे से चौंक गई पूरी दुनिया
    Next Article
    Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment