Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनी फैसल बिजनौर सपा जिलाध्यक्ष नियुक्त:सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मनोनयन

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर की नई बस्ती निवासी हनी फैसल को समाजवादी पार्टी (सपा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद हुआ है। हनी फैसल के जिलाध्यक्ष बनने पर सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने बताया कि जल्द ही पार्टी कार्यालय पर उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। हनी फैसल ने अपनी स्कूली शिक्षा बिजनौर के डीडीपीएस से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ से डिप्लोमा इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बिजनौर लौटकर उन्होंने वर्धमान डिग्री कॉलेज से एम.ए. और देवबंद के इस्लामिया डिग्री कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 2009 के लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने से हुई थी। 2014 में वह समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बने। 2016 से 2019 तक उन्होंने लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया, जिसके बाद 2019 में उन्हें लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वह समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मनरेगा के 258 ट्रांजेक्शन रिजेक्ट:करीब 6.70 लाख रुपये की मजदूरी अटकी, तकनीकी खामियों से देरी
    Next Article
    प्रियंका बिस्वास मौत केस, पिता की मानसिक हालत बिगड़ी:मेडिकल वार्ड में थाली लेकर घूमते दिखे, घर में मिला था कंकाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment