Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमान जयंती पर पनकी मंदिर में उमड़े भक्त:लंबी लाइनें, घंटों इंतजार के बाद मिल रहे दर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि देर रात से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। गुरुवार आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और सुबह होते-होते यह संख्या हजारों में पहुंच गई। रात से शुरू हुआ दर्शन, अब तक जारी है सिलसिला हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के दर्शन किए। कई भक्त व्रत रखकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक आभा से जगमगाता नजर आया। लंबी कतारें, घंटों इंतजार के बाद मिल रहे दर्शन सुबह होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भगवान के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कई श्रद्धालु दूर-दराज जिलों से भी पहुंचे। मंदिर के बाहर कई सौ मीटर लंबी लाइनें लगी रहीं और भक्त घंटों इंतजार के बाद दर्शन कर पा रहे है चाक-चौबंद सुरक्षा, हर गतिविधि पर नजर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा है ताकि जाम की स्थिति न बने। स्वयंसेवकों और प्रशासन ने संभाली व्यवस्था भीड़ प्रबंधन में प्रशासन के साथ-साथ मंदिर समिति और स्वयंसेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन दिखे तो कुछ प्रसाद वितरण और सेवा कार्यों में जुटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहला मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत:7 रन बना पाए ऋषभ; IPL-2026 शुरू होने से पहले राम मंदिर में दोनों गले मिले थे
    Next Article
    कासगंज में निजी स्कूलों ने DM को सौंपा ज्ञापन:NCERT पुस्तकों की अनिवार्यता पर चिंता, अव्यावहारिक बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment