Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में निजी स्कूलों ने DM को सौंपा ज्ञापन:NCERT पुस्तकों की अनिवार्यता पर चिंता, अव्यावहारिक बताया

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज में निजी स्कूलों के संगठन 'मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक शिक्षा एसोसिएशन' ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें स्कूलों में केवल एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों को अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है। एसोसिएशन ने इस आदेश के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों और अभिभावकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश 31 मार्च 2026 को जारी किया था, जिसमें जिले के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने की बात कही गई थी। एसोसिएशन ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र (2026-27) शुरू हो चुका है और जनपद के लगभग अधिक छात्र पहले ही निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीद चुके हैं। ऐसे में अचानक इन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाने से अभिभावकों को दोबारा किताबें खरीदनी पड़ेंगी, जो 'उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम-2018' की मूल भावना के विरुद्ध है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद के पुस्तक विक्रेताओं के पास कक्षा-वार एनसीईआरटी पुस्तकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है। यदि निजी प्रकाशकों की किताबों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन के महामंत्री संजय उपाध्याय, संजय पुण्ढीर आदर्श, विपिन भारद्वाज, डी.के. पचौरी, योगेंद्र सिंह मधुर पुंडीर, आनंद उपाध्याय, देवकी चरण, अतहर अहमद खान, अनुपम शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, रवीश कुमार सिंह, ए.आर. गार्डनर, प्रवीण शर्मा, रूप किशोर मौर्य, सोमेश कुमार, राजकुमार, राहुल माथुर, विजय पुंढीर, अभिषेक पुंढीर और आशीष यादव सहित कई अन्य प्रबंधक गण मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर पनकी मंदिर में उमड़े भक्त:लंबी लाइनें, घंटों इंतजार के बाद मिल रहे दर्शन
    Next Article
    घाटमपुर में खाली घर से लाखों की चोरी:5000 की नगदी और जेवर लेकर फरार, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment