Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमानगढ़ी से हर मंगलवार होगा अयोध्या मे सुंदरकांड का पाठ:अयोध्या के हर ग्राम सभा तक होगा इसका विस्तार, 17 मार्च से संत करेंगे आरंभ

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से मंगलवार 17 मार्च को दोपहर 3 बजे सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा। संत-महंतों की उपस्थिति में शुरू होने वाला यह कार्यक्रम आगे हर मंगलवार को अयोध्या मंडल की अलग-अलग ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। जहां ग्राम सभाओं में मंदिर उपलब्ध होंगे वहां मंदिर परिसर में पाठ उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र और धर्म सुरक्षित रहेंगे तभी समाज और व्यक्ति का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा। इसी भावना के साथ हनुमानगढ़ी से सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की जा रही है, जो आगे ग्राम सभाओं तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जहां ग्राम सभाओं में मंदिर उपलब्ध होंगे वहां मंदिर परिसर में पाठ होगा, अन्यथा उपयुक्त स्थान का चयन कर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना मजबूत हो सके। देश के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय उत्थान के लिए जायसवाल ने कहा कि देश के सांस्कृतिक और राष्ट्रीय उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर प्रयासरत हैं। उसी प्रेरणा से संतों के आशीर्वाद से यह छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि हनुमान जी संकट मोचन और शिव के अंश माने जाते हैं। उनकी प्रेरणा से ही राष्ट्र की एकता और अखंडता के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को होने वाले इस आयोजन में सभी लोग मिलकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इससे समाज में आध्यात्मिकता के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृतिका नर्सिंग कॉलेज पर भ्रष्टाचार का आरोप:छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली और फेल करने का आरोप
    Next Article
    प्रेम प्रसंग के चलते रेलवे टॉवर पर चढ़ा युवक:बोला- गर्लफ्रेंड को यहां बुलाओ, परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment