Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमानजी के हाथ जोड़े फिर चोरी की, VIDEO:मुजफ्फरनगर में युवक ने मंदिर की 12 पूजा थालियों से रुपए चुराए

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह एक युवक ने हनुमान मंदिर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए। आरोपी पहले मंदिर में पहुंचा। कुछ देर भगवान के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा। इससे लोगों को लगा कि वह पूजा कर रहा है। इसी दौरान उसने मौका देखकर पूजा की थाली में रखे पैसे उठाकर जेब में रख लिए। आरोपी ने केवल एक ही थाली नहीं, बल्कि मंदिर में अलग-अलग जगह रखी कई पूजा थालियों से रुपए निकाले। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बिना किसी डर के आराम से मंदिर में घूमता नजर आ रहा है। मंदिर समिति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… शहर के शिव चौक के पास हनुमान जी का मंदिर है। शनिवार सुबह करीब 10:25 बजे एक युवक मंदिर में पहुंचा। उसने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। शुरुआत में वह इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति के पास जाकर हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। कुछ देर तक पूजा करने का दिखावा किया। मौका मिलते ही युवक ने दान पेटी के पास रखी थाली से रुपए उठाए और चुपके से जेब में रख लिए। इसके बाद वह दूसरी मूर्ति के पास गया और वहां भी वही हरकत दोहराई।आरोपी करीब 10 मिनट तक परिसर में रहा। इस तरह आरोपी ने मंदिर में रखी करीब 12 पूजा थालियों से रुपए चोरी किए। थालियां खाली देख पुजारी को हुआ शक कुछ देर बाद मंदिर के पुजारी ने जब पूजा की थालियां खाली देखीं तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें पूरी घटना सामने आ गई। मंदिर समिति के सदस्य अंकित गर्ग ने बताया कि शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक मंदिर में आया था। उसने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े और फिर थालियों से पैसे चुरा लिए। इस मामले में मंदिर समिति की ओर से सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है। ……………… ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा नाव हादसा- 11 पर्यटकों की मौत के 4 जिम्मेदार:नाविक ने किसी को लाइफ जैकेट नहीं दी; अफसरों के पास मॉनिटरिंग का कोई सिस्टम नहीं
    Next Article
    रक्षामंत्री राजनाथ ने लक्ष्मण मंडपम का उद्घाटन किया:डिप्टी CM ब्रजेश बोले- लखनऊ में मल्टीलेवल पार्किंग-फ्लाईओवर बनवाए, हमारे सांसद विकास पुरुष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment