Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनीट्रैप में 22 लाख की ठगी की कोशिश:10 लाख वसूलने के बाद 12 लाख और मांगे, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए 22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इंद्रानगर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पूजा शर्मा नाम की महिला ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और संबंध बनाए। इसके बाद दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, महिला ने युवक से 10 लाख रुपए वसूल लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 14 फरवरी को सुबह करीब 10:20 बजे सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी 37 वर्षीय महिला, निवासी वीर सावरकर नगर, थाना इज्जतनगर, को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है और वह दो बेटियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। युवक से मुलाकात के बाद नजदीकियां बढ़ीं और खर्च के लिए पैसे मिलने लगे। लालच में आकर उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई और समझौते के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए। बाद में 12 लाख रुपए और मांगे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज, कांस्टेबल अनुराग, महिला कांस्टेबल एकता और अर्चना शामिल रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप का मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, जलाई प्रतियां
    Next Article
    पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, VIDEO:हापुड़ में वेलेंटाइन डे पर बीच सड़क पर की मारपीट, पुलिस ने तीनों का किया चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment