Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ डीएम-एसपी 'रब-रब कर दी' गाने पर थिरके:पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी केजी सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गुलाल लगाकर होली मनाई। पूरा पुलिस लाइन परिसर रंगों और उत्साह से भरा रहा। कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय गीत "रब-रब कर दी..." बजने पर माहौल और भी खुशनुमा हो गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी खुद को रोक नहीं पाए और गीत की धुन पर थिरकते दिखे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने भी इस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जवानों ने ढोल और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और रंग-गुलाल से होली का उत्सव मनाया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और सभी से सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। डीएम ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और खुशियों का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन पुलिस परिवार के साथ मिलकर मनाने से आपसी समन्वय और उत्साह बढ़ता है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी याद दिलाई। इस होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की भी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में रंग, उमंग और भाईचारे का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में दूसरे दिन खेली गई रंगों की होली:राजा गंगाधर राव के सम्मान में एक दिन बाद मानने की परंपरा
    Next Article
    नौबस्ता थाने के पास बर्तन दुकान में दिनदहाड़े चोरी, CCTV:त्रिशूल लहराते हुए घुसा चोर, पीतल की मूर्तियां और कैश लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment