Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में 6 दुकानों में चोरी, CCTV की तलाश:इन्वर्टर, बैटरी, पंखा और एक हजार रुपये के सिक्के समेत लाखों का सामान गायब

    1 hour ago

    2

    0

    हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरों ने छह दुकानों में सेंध लगाई। इस दौरान लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। चोरों ने चार अन्य दुकानों और एक मकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार, चोरों का गिरोह गुरुवार देर रात सक्रिय हुआ। सबसे पहले बछलौता मार्ग स्थित गांव उपैड़ा में मोहम्मद इलियास की हार्डवेयर दुकान से करीब 5 हजार रुपये चोरी हुए। उसी इलाके में कुलदीप की फर्नीचर दुकान का भी ताला तोड़ा गया। 50 हजार का सामान चोरी छपकौली में अमित कुमार की लकड़ी की दुकान से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। हापुड़ स्वर्ग आश्रम रोड पर लाला हनी की लकड़ी की दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, एक पंखा और करीब एक हजार रुपये के सिक्के चुराए गए। छपकौली में ही इलियास की कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ा गया, जबकि जितेंद्र कुमार की सोफे की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। बाबूगढ़ में मुकेश शर्मा की परचून की दुकान से 2500 रुपये का सामान चोरी हुआ। रोहित कुमार रोहिला की विद्युत उपकरणों की दुकान से चार छत के पंखे चोरी कर लिए गए। ताला तोड़ने की कोशिश की अशोक कुमार की बाइक मैकेनिक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। इसके अतिरिक्त, लखीमपुर खीरी के गांव दानापुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की कपड़ों और जूतों की दुकान से लगभग 25 हजार रुपये के कपड़े-जूते चोरी हुए। चोरों ने बाबूगढ़ में ओमप्रकाश के मकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। वारदात के दौरान बदमाश आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। थाना प्रभारी मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में सर्राफ को लूटने वालों का एनकाउंटर, 2 को पैर में लगी गोली, तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
    Next Article
    अयोध्या की 'बुर्काबाज' लुटेरी और उसका प्रेमी गिरफ्तार:नकली पिस्टल दिखाकर ज्वैलरी शॉप में की थी लूट, सोने का हार और चेन ले भागी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment