Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घूरा डालने के विवाद में युवक को मारी थी गोली:मुख्य आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, साथी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घूरा डालने के विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घूरा डालने के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव का है। यहां के निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही सर्वेश उर्फ लऊआ के साथ घूरा डालने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 22 जनवरी की शाम उनके पुत्र यतीन्द्र कुमार अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ हरचन्द्रपुरा स्थित नाथ धर्मकांटा के सामने खड़े थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। घेरकर की मारपीट, फिर की गई फायरिंग आरोप है कि उसी दौरान विजय प्रताप यादव, अंशू यादव, अंकित यादव और सुदीश यादव वहां पहुंच गए और दोनों युवकों को घेर लिया। पहले गाली गलौज की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी। फायरिंग में चली एक गोली यतीन्द्र कुमार के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी विजय प्रताप यादव को घटना में इस्तेमाल तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों को ठेकेदार रोज धमकाता:डरकर DGM ने VRS लिया, FIR कराई; बदायूं पुलिस ने एक्शन नहीं लिया, अब दिनदहाड़े हत्या
    Next Article
    गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा तापमान:हवाओं की रफ्तार धीमी, उमस से हालत खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment